Headlines

सरयु नदी के कटाव से सुरक्षित रखने हेतु नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सरयु नदी के कटाव से सुरक्षित रखने हेतु नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

छपरा बलिया रेलखंड पर अवस्थित मांझी रेलपुल को स्थायी रूप से सरयु नदी के कटाव से सुरक्षित रखने हेतु ठेकेदारों द्वारा नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बोल्डर पीचिंग के कार्य में लगे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आये कई मजदूरों ने बताया कि रेलपुल से पश्चिम नदी के किनारे लगभग 15 सौ मीटर लंबा तथा साठ मीटर चौड़ा बोल्डर पीचिंग का कार्य रेल विभाग द्वारा प्रस्तावित है, जिसपर जेसीबी, मोटरबोट, नाव एवम दर्जनों मजदूरों के सहारे निर्माण कार्य किया जा रहा है।

 

सरयु नदी के किनारे बोल्डर पीचिंग के बाद मांझी नगर पंचायत के बैरिया घाट, सोनासती घाट तथा बाबा मधेश्वर नाथ घाट आदि के उबड़ खाबड़ होने का लोगों को अंदेशा बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने बताया कि बोल्डर पीचिंग के कारण रामघाट के समीप का घाट खतरनाक बन गया है। यदि यही स्थिति रही तो नगर पंचायत क्षेत्र के शेष घाट भी खतरनाक बन जाएंगे तथा लोगों को स्नान एवम धार्मिक अनुष्ठान के दौरान काफी परेशानी होगी। लोगों ने बोल्डर पीचिंग से प्रभावित घाटों का समतली करण कराने की मांग की है।

 

बताते चलें कि स्थानीय राम घाट से श्मसान घाट तक पहले ही बोल्डर पीचिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। बोल्डर पीचिंग वाले भाग के समीप नदी तेज धारा, गहरा पानी तथा ऊपर वाले भाग के उबड़ खाबड़ होने के कारण लोग नदी के किनारे तक नही पहुंच पा रहे है।


मांझी के राम घाट से लगभग दो किमी पश्चिम मेंहदीगंज घाट तक बोल्डर पीचिंग कर दिए जाने के बाद स्नान आदि में परेशानी तो होंगी लेकिन बोल्डर पीचिंग के ऊपर की सैकड़ों एकड़ राजस्व भूमि कटाव से सुरक्षित हो जाएंगी और किसानों को खेती करने में सहूलियत होंगी।

 

इसके अलावा बोल्डर पीचिंग के ऊपर की शेष बची अपनी जमीन पर लोग बाढ़ व कटाव की आशंका से मुक्त होकर घरों का निर्माण भी कर सकेंगे। कई जानकर लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा नदी में कराई जा रही बोल्डर पीचिंग मांझी के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़े

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दंपती समेत 5 गिरफ्तार

रामगढ़ में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट से आलमगीर आलम और संजीव लाल को जमानत

‘एक साल तक सोना न खरीदें’-पीएम मोदी

मुजफ्फरपुर में बवाल, नगर विधायक रंजन कुमार को धमकी देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

नालंदा जिले में निगरानी विभाग ने 11 ट्रैप, 14 अधिकारियों और कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा

 महाराजगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया   गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!