साड़ी रन से सेहत और संस्कृति का दिया संदेश
नगर की हृदयस्थली गांधी मैदान से पिंकाथन की महिलाओं ने मदर्स डे पर दिया नायाब संदेश
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर की हृदयस्थली गांधी मैदान में रविवार को मदर्स डे पर एक नायाब संदेश की गूंज सुनाई दी। एम्बेसेडर पूर्व बीडीओ तप्ती वर्मा के नेतृत्व में मदर्स डे के अवसर पर पिंकाथन सीवान द्वारा साड़ी रन एवम वाकाॅथन गांधी मैदान से महादेवा रोड होते हुए हाइवे तक किया गया। उद्देश्य यह था कि महिलाएं साड़ी के सांस्कृतिक और उसके सहज सरल वेशभूषा के महत्व को समझें। साथ ही रन के माध्यम से महिलाओं को सेहत के प्रति संजीदा और सतर्क रहने की आवश्यकता को भी गंभीरता से समझें।
सीवान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती लीलावती गिरी, पूर्व बी.डी.ओ तप्ती वर्मा और पूर्व वार्ड कमिश्नर रंजना श्रीवास्तव द्वारा फ्लैग ऑफ करके रन शुरू किया गया। इस रन में पिंकाथन के साथ इनर ह्वील क्लब तेजस्वनी, इनर क्लब आद्या, लायंस क्लब सीवान, लायंस क्लब वैदेही, कलवार समाज की अध्यक्ष एवम महिलाओं ने भाग लेकर रन को गति प्रदान की। डॉक्टर संगीता चौधरी भी अपनी टीम के साथ सक्रिय रही। लायंस क्लब की सचिव डॉक्टर सबीना अपनी टीम के साथ सक्रियता का परिचय देते हुए फ्री हेल्थ चेकअप सम्पन्न कराया।
सभी प्रतिभागियों को संगीता यादव ,लीलावती गिरी, डॉक्टर संगीता चौधरी, आरती आलोक वर्मा, तप्ती वर्मा, सुनिता जायसवाल ,मीनाक्षी सिंह द्वारा मेडल देकर सम्मानित एवम उत्साह वर्धन किया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव पूर्व अध्यक्ष लीलावती गिरी ने कार्यक्रम के समापन के पूर्व सभी प्रतिभागियों मदर्स डे की शुभकामना दी एवम कार्यक्रम को सराहा। इस कार्यक्रम में इनर ह्वील क्लब आद्या की अध्यक्ष आरती आलोक वर्मा एवम इनर ह्वील क्लब तेजस्वनी की अध्यक्ष सुनिता जायसवाल द्वारा पूर्व बीडीओ एवम पिंकाथन सीवान की ब्रांड एम्बेसेडर तप्ती वर्मा शाॅल और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। अन्त में रश्मि गिरी सचिव इनर ह्वील क्लब तेजस्वनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।
कार्यक्रम में निलांजना त्रिपाठी, बबिता,कंचन , बबिता कुमारी , सविता, सोनी,अल्का,इन्दू देवी, रीना,सुनिता गुप्ता,सीमा, सुनिता , नाज बेगम, नाजिया, तब्बसुम,सुनिता कुशवाहा, शिखा,चांदनी, संदीपा, सोमा,रागिनी,अम्बिका, माला, प्रभा,रेखा, रिंकू, अंजू आदि मातृशक्ति ने अपनी सक्रियता और सराहनीय योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
