जंगल में बैठकर भेज रहे थे गैस कनेक्शन का APK फाइल, बैंक खाते में सेंधमारी की थी योजना
श्रीनारद मीडिया, झारखंड :

गिरिडीह में आम लोगों को गैस कनेक्शन और ई-चालान का एपीके फाइल भेजकर ठगी कर रहे छह साइबर अपराधियों को गिरिडीह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी को एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्ता सूचना पर पकड़ा गया है. गिरफ्तारी साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में हुई है.सभी अपराधियों को बेंगाबाद थाना इलाके के चरनबारी, कोठाहरिया जंगल से पकड़ा गया है.
जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल वऔर आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू शामिल हैं.एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फर्जी APK फाइल का लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे. किसी को गैस कनेक्शन, किसी को गैस सिलिंडर डिलीवरी तो किसी को ई-चालान का लिंक भेजा जाता था.
लोग जैसे ही लिंक को क्लिक करते तो मोबाइल ही हैक हो जाता. इसके बाद बैंक खाते में ये अपराधी सेंधमारी करते थे. इनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद किया है.गिरिडीह से लेकर दिल्ली तक एफआईआर, एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में कृष्णा मंडल गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या-38/2023 एवं 43/2023 में पहले भी जेल जा चुका है. वहीं महेंद्र कुमार मंडल सफदरगंज थाना, दिल्ली से साइबर अपराध में जेल जा चुका है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ठगी की आशंका पर तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें.
यह भी पढ़े
गोबर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का ह्रदय गति रूकने से निधन
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि
बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश
नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित
