Headlines

पानी प्लांट के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, धंधेबाज फरार, प्राथमिकी दर्ज

पानी प्लांट के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, धंधेबाज फरार, प्राथमिकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास किशुनपुरा गांव में पानी प्लांट में तहखाना बनाकर छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और स्प्रीट बरामद किया गया।

 

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गयी और पानी प्लांट पर छापेमारी की तों छापेमारी के दौरान अंदर तहखाना बना कर छुपाया गया 457 लीटर अंग्रेजी शराब और 180 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया।

 

मामले में जांच पड़ताल कर प्राथमिकी कांड संख्या 343/26 दर्ज कराई गई। जिसमें चैनपुर गांव निवासी बब्लू सिंह और पानापुर गांव श्री कांत सिंह व भोलू सिंह को आरोपित किया गया।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि पानी प्लांट की आड़ में शराब की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी। जिस पर कारवाई की गयी। कुछ और लोगों को भी चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़े

लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका

 सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लम्बी उम्र के लिए की किया वट सावित्री का व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगी मन्नते

समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या

हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी

बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

Leave a Reply

error: Content is protected !!