जिला परिषद को नियम और कानून का पालन करते करना होगा नाला और सड़क निर्माण: सांसद महाराजगंज
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के स्टेशन फीडर रोड में जिला परिषद की तरफ से बन रहें नाला निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्थानीय लोगों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि जिला परिषद को नियम और कानून का पालन करते हुए नाला निर्माण करना होगा उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था हो ,आम पब्लिक हो या अधिकारी हो ,सबके लिए एक ही कानून बना हैं।
स्टेशन रोड में जिला परिषद के द्वारा नाला निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है कही आगे बढ़ कर नाला काटा जा रहा है कही पीछे बढ़ कर काटा रहा है। एक ही अमीन कई बार मापी दे रहा है,जो हर बार अलग-अलग हैं उन्होंने कहा कि इसमें कही न कही साजिश है। उन्होंने घूम घूम कर नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को देखा और आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है।
मौके पर स्थानीय लोगों में नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, दुर्गेश कुमार गुप्ता,अखिलेश स्वर्णकार,वीरा कुशवाहा,शयाम सिंह, राकेश महंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। चेयरमैन सोहन महंतों और उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित ने स्थानीय लोगों की तरफ से बताया कि नाला और 20 फीट सड़क का निर्माण जिला परिषद कराए,यह सभी की मांग हैं।
पर जिला परिषद की कथनी और करनी में भारी खोट दिख रहा है। आपकों बता दें कि स्टेशन रोड में जिला परिषद के द्वारा नाला निर्माण किया जा रहा है, वहीं नाला निर्माण के बाद दक्षिण तरफ सड़क निर्माण और सड़क के बाद दुकानें बनाई जानी है। जिसका टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। वही वर्षों पूर्व भी दुकान बनाने के दौरान जिला परिषद और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें स्थानीय लोग उच्च न्यायालय पहुंचे, जहां जिला परिषद ने दक्षिण की तरफ पहले नाला और 20 फीट सड़क निर्माण का हलफनामा दाखिल किया।
यह भी पढ़े
लापरवाही पर डीएम सख्त, मिल्कीपुर एसडीएम समेत 23 अधिकारियों का वेतन रोका
समस्तीपुर में गैराज के मालिक की गोली मारकर हत्या
हनुमान चालीसा पढ़ने से प्राण शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
डीआईजी हरिकिशोर राय के रडार पर एक और अधिकारी
बिहार में 145000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया JE, निगरानी विभाग ने किया ट्रैप
वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की दीर्घायु की कामना
