Headlines

सिधवलिया की खबरें : प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी

सिधवलिया की खबरें : प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थानाक्षेत्र के मझवलिया गांव में रविवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी है l वहीं, सूचना पाकर पहुंची महम्मदपुर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया और प्रेमिका और प्रेमिका की माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है l

घटना के संबंध में बता दें कि महम्मदपुर थानाक्षेत्र के मझवलिया गांव की एक युवती का प्रेम प्रसंग पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र बादल सिंह से चल रहा था l इसी बीच युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी और युवती की शादी सारण जिले के मशरख में कर दी गई l युवती को एक बच्चा भी हुआ l

परंतु, प्रेमी बादल के प्रेम में पागल प्रेमिका पति से अनबन कर मायके चली आई और छुप -छुप कर अपने प्रेमी से मिलती रही l वहीं, प्रेमिका के प्यार में अंधा प्रेमी शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर मझवलिवा आ पहुंचा, जहां वो प्रेमिका के परिजनों के हत्थे चढ़ गया l प्रेमिका के परिजनों ने बादल की जमकर पिटाई कर दी l अधमरे बादल की स्थिति देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महम्मदपुर थाने की पुलिस को दी l

 

घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने प्रेमी बादल को ट्रामा सेंटर झंझवा में भर्ती कराया , जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया l महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया l घटना के संबंध में एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार ने बताया कि घटना की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की जा रही है और प्रेमिका के मोबाइल को जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है l पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है l

 

 

महिला को डायन कह पति एवं पुत्र को मारपीट कर सोने का चैन छीना

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव की एक महिला को डायन कहने तथा पति एवं पुत्र को मारपीट कर सोने का चैन छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है l थाने की पुलिस ने उक्त महिला के बयान पर सलेमपुर के कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

बता दें कि सलेमपुर की उर्मिला देवी को उन्हीं के पड़ोसियों यथा, अनूप प्रसाद,शैलेश प्रसाद, मेघनाथ प्रसाद, काशीनाथ प्रसाद सहित अन्य लोगों ने उनके पति को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया l जब पुत्र ने बचाने आया तो उसे भी पड़ोसियों ने मारा पीटा और सोने का चैन छीन लिया l पड़ोसियों ने जान मारने की भी धमकी दिया है l सिधवलिया थाने की पुलिस ने उक्त महिला के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

 

हरियाणा में भाजपा नगर निगम की जीत पर खुशी व्यक्त

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
जमशेदपुर कलाकार मंच की बैठक प्रखंड के सिधवलिया बाजार में हुई जिसकी अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने किया l बैठक में हरियाणा में भाजपा नगर निगम की जीत पर खुशी व्यक्त की गई l खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री शकुंतला देवी बाग और सपना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सनातन और देश की धरोहर पार्टी है l मौके पर महेश रजक ,सीमा नम्रता,संजीत रजक, गंगा प्रसाद,बालेश्वर ठाकुर,हीरा शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे l

यह भी पढ़े

नौतन थाना पुलिस ने स्‍कार्पियों से 810 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मां की फांसी लगाकर हत्‍या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वाचंल एक्‍सप्रेसवे पर सीवान के पांच लोगों की सड़क दुघटना में मौत

सीवान में पेड़ से बाइक टकराने से मजदूर युवक की मौत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!