किसान सलाहकारो द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र देकर विभागीय निर्देशानुसार कार्य कराने की मांग किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया/गोपालगंज (बिहार)

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के किसान सलाहकारो द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विभागीय निर्देशानुसार कार्य कराने की मांग की गई है।आवेदन में किसान सलाहकारो द्वारा बताया गया है कि कृषि विभाग द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि किसान सलाहकारो की बहाली न ही स्थाई रूप से की गई है और न ही संविदा पर किया गया है।
विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसान सलाहकार एक प्रगतिशील किसान है जिसकी बहाली किसान सलाहकार केंद्र चलाने और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए किया गया है।पत्र के माध्यम से विभाग द्वारा सभी वरीय पदाधिकारी को किसान सलाहकार से किसी प्रकार की तकनीकी कार्य एवं कृषि कार्य के कार्य कराने पर मनाही किया गया है।
पत्र के माध्यम से बताया गया है कि किसान सलाहकारो को कृषि के अतिरिक्त कार्य कराने पर इसकी जवाबदेही स्वयं वे अधिकारी होंगे। बावजूद इसके वरीय अधिकारियों द्वारा तकनीकी एवं कृषि से अतिरिक्त कार्य जैसे फॉर्मर रजिस्ट्री बनाना , डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य , मिट्टी जांच का ग्रिड बनाने,जनगणना करने ,फल सहायता योजनांतर्गत फसल का भौतिक सत्यापन करने सहित कई अन्य कार्य कराया जा रहा है।
जिससे नाराज किसान सलाहकारो द्वारा प्रखंड कृषि अधिकारी को आवेदन देकर विभागीय निर्देशानुसार ही कार्य कराने किया गया है।किसान सलाहकारो द्वारा बताया गया कि जब तक सरकार हमलोगों को अपना तकनीकी कर्मचारी और संविदा या स्थाई कर्मचारी नहीं मानती है तब तक विभागीय निर्देश के अतिरिक्त कार्य कराना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता है। प्रखंड के सभी किसान सलाहकारो द्वारा प्रखण कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
यह भी पढ़े
बिहार की बिजली जरूरत को पूरा कर रही एनटीपीसी की नबीनगर परियोजना : एल के बेहेरा
साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्रीनाथ सिंह बौद्ध बने प्रेरणा स्रोत
धर्मपुर जफर व बसन्तपुर पंचायत में जनकल्याण योजना शिविर का आयोजन, 16 विभागों ने सुनीं समस्याएं
