हाईवा से बाइक की टक्कर में घायल की इलाज में पटना में मौत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सीवान मशरक एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मशरक के यदु मोड़ पर हाईवा की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसापीर गांव निवासी स्व लक्ष्मी तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र रवि रंजन तिवारी के रूप में हुई।
मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक गांव में ही रहते हैं। वहीं उनको एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बारे में बताया गया कि वे बाइक से यदु मोड़ पर गये थें कि अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने टक्कर मार दी ।
जिसमें उनका एक पैर बुरी तरह से कुचल गया, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया,जहा पटना के निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं शाम में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाकर दाह संस्कार किया गया।
यह भी पढ़े
जन-आकांक्षाओं को पंख लगाता ‘सहयोग शिविर’: सिधवल की धरती से सुशासन का शंखनाद
सहरसा जिला के बारा में सहयोग शिविर हुआ संपन्न
महम्मदपुर थाना में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार, शराब माफियाओं पर कार्रवाई का दिया संदेश
वर्दी के लिए जुनून, बाजार से गांव तक सड़कों पर दौड़ लगा रहीं लड़कियां
सारण में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को पहुंची केंद्रीय एक्सपर्ट टीम
