Headlines

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थानान्तर्गत 15.60 ग्राम स्मैक बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। दिनांक-22.05.26 को बड़हरिया थाना को गुप्त सूचना मिली की बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर स्थित एक गुमटी में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करता है।

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये बड़हरिया थाना पुलिस जैसे ही बताये हुये जगह पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पुछ-ताछ के क्रम में अपना नाम सगीर आलम, पिता-हदीश मियां, साकिन-लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर, थाना-बड़हरिया, जिला सिवान बताया।

अभियुक्त के तलाशी के क्रम में इसके पास से 47 पुड़िया स्मैक (15.60) ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इस संबंध में बड़हरिया थाना में एन.डी.पी.एस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- सगीर आलम, पिता-हदीश मियां, साकिन लकड़ी दरगाह इस्लामिया नगर, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. स्मैक-15.60 ग्राम जन विश्वास संकल्प हमारा ➤ टीम में शामिल सदस्यः- 1. पु.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष बड़हरिया थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी

 

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  बकरी चराने गये  दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत   

ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान

काठपेंटर के घर रात्रि में लाखों की चोरी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अब हाईटेक होगा छपरा सदर अस्पताल, मरीजों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान

Leave a Reply

error: Content is protected !!