Headlines

कलश यात्रा के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ  हुआ प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ  हुआ प्रारंभ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के चैनपुर मुबारकपुर में स्थित बड़ी काली स्थान टारी रोड पर कलश यात्रा के साथ शत् चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने कलश यात्रा में भाग लिया और भगवान की पूजा-अर्चना की।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण किया और बड़ी काली माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और पुष्प अर्पित किए।शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन 18 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा।

इस दौरान श्रीराम कथा का भी आयोजन होगा, जिसमें पूज्य दीदी कनकेश्वरी जी (अयोध्या) कथा वाचन करेंगी।इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 90वीं शिव जयंती पर फहराया गया शिव ध्वज, निकाली गई भव्य रैली 

नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ

फाइलेरिया रोधी दवा को लेकर भ्रांतियां मिटा रहे पीएसपी सदस्य, 18 परिवारों ने तोड़ी झिझक, अपनाई सुरक्षा की डोज

मशरक में प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रक चलाने पर जुर्माना, अभियान रहेगा जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!