Headlines

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

 

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन के पलटने से तरैया के एक मजदूर की हुई मौत तीन अन्य मजदूर हुए घायल।घटना शनिवार सुबह का है।तरैया -फुलवरिया नहर पथ के बीच अमनौर धर्मपुरजाफर पंचायत स्थित बगही नहर पुल के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।गाड़ी में सवार लगभग आधा दर्जन मजदूर थे।

 

कुछ ट्रैक्टर पर सवार थे कुछ मिक्सचर मसीन के ऊपर बैठे थे।अचानक चक्का आवाज होने से अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर मार्ग बढ़ से 15 से 18 फिट निच्चे गढ्ढे में पलट गई।जिससे एक मजदूर दबकर गया,वही अन्य सवार मजदूर कूद गए लुछ घायल हो गए।घटना से कोहराम मंच गया।

 

स्थानीय लोगो ने आनन फानन में बीच बचाव को दौरे दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला गया।जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी।घटना को सुन अमनौर पुलिस मौके पर पहुँच घटना की तहकीकात में जुट गई।मृतक मजदूर की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के सहनी खराटी गांव राम प्रसाद महतो के 33 वर्षीय पुत्र शत्रुध्न महतो बताया जाता है।

 

 

घटना की खबर सुन परिजन रोते बिलखते पहुँचे हुए थे।बृद्ध माँ भगरशनि देवी पत्नी किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है ।पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना स्थल पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।चारो तरफ परिजनों का चीख पुकार मन्ची हुई थी।

यह भी पढ़े

ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान

काठपेंटर के घर रात्रि में लाखों की चोरी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अब हाईटेक होगा छपरा सदर अस्पताल, मरीजों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं

ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान

Leave a Reply

error: Content is protected !!