काठपेंटर के घर रात्रि में लाखों की चोरी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अममनौर, सारण (बिहार):
बढ़ती महंगाई में मजदूर वर्ग किसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। इसी बीच चोरों का आतंक बढ़ गया है। अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर पंचायत स्थित सलाखुआ गांव में बीते रात्रि चोरों ने एक काठ मिस्त्री के घर से लाखों के गहने-नकदी उड़ा लिए। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित प्रह्लाद शर्मा, पिता रघुवीर शर्मा ने अमनौर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। प्रह्लाद शर्मा लकड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में वृद्ध माता-पिता और एक भाई साथ रहते हैं।
इन्होंने बताया कि रात खाना खाकर सभी सो गए थे। वृद्ध माता-पिता घर के सामने ओसारे में सोए थे, बच्चे छत पर थे। एक कमरे में ताला लगा था, दूसरे कमरे में भाभी सोई थीं। चोरों ने मां और भाभी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर खंगाल डाला।
सुबह उठने पर घर का नजारा देख होश उड़ गए। पेटी-बक्सा टूटे पड़े थे, अलमारी-अटैची का सामान बिखरा था। चोर 57 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, कनक, मेहंदी का छल्ला, कान के टॉप्स, झेलना, हनुमान जी का लॉकेट, तीन जोड़ी बिछिया समेत सारा सामान ले गए। जिसका कीमत लाखो रुपये का बताया जाता है।
सुबह टहलने निकली महिलाओं ने सूचना दी कि धूठा बाजार पोखर के पास एक टूटी पेटी पड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो वह घर की ही पेटी थी। घर में चोर का एक सफेद गमछा भी गिरा मिला है।
पीड़ित ने कहा, “मजदूरी कर बच्चों का पेट पालते हैं। कुछ गहना बहन का था रखने के लिए दी थी कुछ पत्नी और माँ का था। । सब चला गया। अब क्या करेंगे?” पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत है।
यह भी पढ़े
ममता मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक ने किया रक्तदान
श्री राजूल लक्ष्मी धाम 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन संपन्न
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी
