सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में संजीव कुमार सिंह का चयन होने से गांव में खुशी की लहर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के मगुरहा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से गांव के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।
बताया जाता है कि संजीव कुमार सिंह का चयन गोपालगंज जिले के सिपाया में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में काफी उत्साह है।मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि संजीव कुमार सिंह उनके छोटे भाई हैं और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर एवं मेहनती रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संजीव ने लगातार मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ गांव के युवाओं में भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करने का संजीव का सपना अब पूरा हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए लोगों की बेहतर सेवा करेंगे।संजीव कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की ऐसी सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। इसके अलावा प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष अजय सिंह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,
सरपंच दीपक सिंह, राजीव सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पूर्व सरपंच बिनोद प्रसाद,नीरज सिंह,मनोज सिंह,सेराज अहमद,अजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ग्रामीणों ने कहा कि संजीव कुमार सिंह की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो गांव के युवा भी किसी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से इलाके के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़े
अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत
सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार
रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन
15.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
सिधवलिया की खबरें : बकरी चराने गये दो बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत
ट्रैक्टर मिक्चर मसीन पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल
