कष्ट निवारण है हरि का नाम
सामाजिक समरसता कायम रहता है
भजन कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के अनंतनाथ धाम अकोल्ही के परिसर में सोमवार को शुभ अखंड अष्टयाम संपन्न हुआ ।आयोजक सुधाकर दुबे थे । आचार्य त्रिलोकी दुबे के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हरि का नाम कष्ट निवारण है जो तीनों तापों का हरण करता है ।उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र का श्रवण व अनुसरण से हमारे जीवन मे सदैव संस्कार व खुशहाली बनी रहती है ।उन्होंने ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि श्रीराम के जीवन दर्शन एवं चरित्र को हमसबको अपने जीवन का आधार मानना चाहिए ।
आयुष दुबे ने कहा हरिकीर्तन से धार्मिक एवं सामाजिक समरसता कायम रहता है । उन्होंने बताया कि अनंतनाथ धाम के धार्मिक ,सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व जग जाहिर है जिसका दृश्य आप सबों के धार्मिक कार्यो से दृष्टिगोचर हो रहा है ।
भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
इस मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार,भाजपा जिला प्रवक्ता आदित्य पाठक ,राजन तिवारी , रविन्द्र सिंह , प्रो जुगुल कुशवाहा , पारस यादव ,रमाशंकर राम
आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
टेकनवास गांव में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी
बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख
किन्नरों की अवैध वसूली से बचने के प्रयास में एनएच 57 पर पलटा ट्रक; बाल-बाल बचे चालक और खलासी
कुर्की महाअभियान के तहत पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने नगर थाना में किया आत्मसमर्पण
