भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत दर्शनी गांव निवासी शिव जनम सिंह के पौत्र, सेवानिवृत्त कप्तान राजू कुमार सिंह एवं सुधा देवी के सुपुत्र रजनीश कुमार सिंह ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर पूरे परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
रजनीश कुमार सिंह की सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे रजनीश ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। वे हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे और हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ किया।
रजनीश ने अपनी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, सीएमई, पुणे (महाराष्ट्र) से प्राप्त की। उन्होंने 12वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय से 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की और विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। शिक्षकों ने उस समय ही उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी कर दी थी।
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रजनीश ने पुणे स्थित एआईएसएसएमएस कॉलेज (AISSMS College) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज जीवन में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का शानदार परिचय दिया। लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें कॉलेज के प्रतिष्ठित “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रजनीश ने केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा की भावना को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने कॉलेज में एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति से जोड़ने की उनकी पहल की काफी सराहना हुई।
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के बाद उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रजनीश की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और उनकी सफलता से गांव के अन्य युवा भी सेना एवं अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
रजनीश कुमार सिंह की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता पर पूरे दारौंदा एवं सीवान जिले को गर्व हैं।
यह भी पढ़ें
मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र घर से फरार, तीन दिन से भूखे हैं परिजन
सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान
सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति

