Headlines

मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र घर से फरार, तीन दिन से भूखे हैं परिजन

मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र घर से फरार, तीन दिन से भूखे हैं परिजन

भेलदी थाना में गुमशुदगी दर्ज, मढ़ौरा डीएसपी ने शुरू की जांच

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

खेल के दौरान मारपीट करने पर मां की डांट और एक थप्पड़ से नाराज होकर 16 वर्षीय किशोर 28 मई से घर से लापता है। तीन दिनों से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में तीन दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है।लड़का भेलदी थाना क्षेत्र के पैगामित्र सेन गांव निवासी उमेश राय का पुत्र नवीन कुमार (16) दसवीं कक्षा का छात्र है। 28 मई को वह बच्चों के साथ खेल रहा था।

 

खेल के दौरान मारपीट करने पर मां शोभा देवी ने उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर नवीन घर से निकल गया और अब तक वापस नहीं लौटा।परिजनों ने सगे-संबंधियों, दोस्तों और सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। नवीन के होठ पर कटे का निशान है। लापता होने के बाद से मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में तीन दिनों से खाना नहीं बना है।मामले को लेकर शोभा देवी ने भेलदी थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है।

 

सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी पुलिस बल के साथ युवक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नवीन कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत भेलदी थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें

सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ

भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर

आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान

सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!