Headlines

नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ

नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम सरयू तट ग्यासपुर में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ चल रहा है। महायज्ञ के तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ।डॉक्टर अशोक पांडेय अपनी पत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्य पंडित संतोष द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने पूरे विधि-विधान से मंडप प्रवेश कर पंचांग पूजन किया।

 

इस अवसर पर पूरा धाम परिसर हर हर महादेव,जय श्री ब्रह्मर्षि साहेब बाबा के जयकारों और मंत्रों से गूंज उठा।नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह-शाम हवन, आरती और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचकर यज्ञ में आहुति दे रहे हैं।

 

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति,आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की कामना है।

 

यज्ञ में हर रोज विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है।धाम परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात है। देर रात तक भजन-कीर्तन चल रहा है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर

आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान

सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति

Leave a Reply

error: Content is protected !!