सीवान: रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रधुनाथपुर पुलिस द्वारा अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रधुनाथपुर थाना कांड सं.-01/25 में नामजद अभियुक्त अंकित कुमार उर्फ अंकित बैठा, पिता-स्व0 योगेन्द्र बैठा, साकिन-टारी, थाना-रधुनाथपुर, जिला-सिवान की गिरफ्तारी हेतु उनके घर छापामारी किया गया।
छापामारी के क्रम में उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जाँच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में रधुनाथपुर थाना द्वारा धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष पु.नि. रवि रंजन सिंह, पुअ.नि ललन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें
नौ दिवसीय महायज्ञ में तीसरे दिन मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन हुआ
भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने दर्शनी के लाल रजनीश कुमार, क्षेत्र में खुशी की लहर
आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
निष्ठा, समर्पण और सेवा की मिसाल रहीं डॉ. प्रभा कुमारी, भावभीनी विदाई के साथ हुआ सम्मान
सकारात्मक खबरें न मिलने पर युवा गलत राह पर जा सकते हैं-उपराष्ट्रपति
