बेंगलुरु में दीवार गिरने से सीवान के युवक की मौत
कमाऊ बेटे के निधन से गांव में मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

बेंगलुरु में आए अचानक तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में सिवान के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव निवासी मोहर माझी के पुत्र लाल बाबू के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेंगलुरु में अचानक आए तेज तूफान से बचने के लिए लाल बाबू एक नवनिर्मित दीवार के पीछे छिप गया था। इसी बीच वह दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लाल बाबू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और पूरे परिवार का एकमात्र कमाऊ सहारा था। उसके पिता मोहर माझी खुद मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।
हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के दो दिन बाद जब युवक का शव लखनौरा गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। इकलौते बेटे को खोने के बाद बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ।
यह भी पढ़े
बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत सिवान जिले के 38 पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
सीवान जिला अंतर्गत “सिवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना” भारत सरकार द्वारा चयनित
सीवान में प्रशांत किशोर का आगमन बुधवार को
जीरादेई में जन सुनवाई सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
सड़क दुर्घटना में खजुरिया बथान टोला के मां बेटी की मौत, अन्य तीन घायल
नकली नोट का बंडल दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सकला गांव में स्कूल जाने के रास्ते पर जलजमाव और सफाई को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी
