Headlines

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

 

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण  जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गयी।

 

रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में बेहतर साफ सफाई की सदृढ़ व्यवस्था करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के सचिव सह सीएचसी के प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार , प्रियांशु प्रकाश,समिति सदस्य छठु राम, राजेन्द्र सिंह, खुशबुन खातुन, कृष्णा तिवारी, मोहन मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में सबसे पहले अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लेते हुए और बेहतर सेवा देने पर विचार विमर्श किया गया।सभी सदस्यों ने एक स्वर से अस्पताल के विकास पर विशेष जोर दिया। ताकि मरीजो को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और इलाज कराने मे सहुलियत मिले।

 

बैठक में अस्पताल के सभी उपकरण की रख रखाव आदि विन्दुओं पर चर्चा हुई। बीडीओ ने आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में समिति सदस्यों ने अस्पताल में दवाओं की नियमित उपलब्धता, जांच सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी।

यह भी पढ़े

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!