Headlines

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के लिए मशरक थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी लगातार सराहनीय पहल कर रहे हैं। थाना क्षेत्र में जहां भी सड़क हादसे की सूचना मिलती है, दिन हो या रात वहां पुलिस टीम के साथ त्वरित पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उन्हें समय पर उपचार दिलाने का प्रयास किया जाता है। उनकी सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण कई घायलों को समय पर इलाज मिल सका है। मशरक थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच-227 ए (रामजानकी पथ), एसएच-90, सिवान मशरक शीतलपुर एस एच 73 तथा अन्य प्रमुख सड़कों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

 

ऐसे मामलों में अक्सर शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने इस चुनौती को समझते हुए पुलिस बल को भी निर्देशित किया है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिना विलंब मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने इलाके के लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक किया हैं उन्होंने लोगों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उन्हें अविलंब सूचना देने का आग्रह किया गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार देखा गया है कि थानाध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पुलिस वाहन या उपलब्ध साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाते हैं वहीं कई मामलों में उनकी तत्परता के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी है, जिससे उनकी जान बची है। वही प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस या आम लोग सड़क दुघर्टना में तत्पर रहते हैं कि इलाज होना चाहिए, लेकिन सड़क दुघर्टना में घायलों के इलाज में सीएचसी मशरक टाय टाय फिस्स साबित हो रहा है।

 

बीते महीने पहले सारण डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया,उसी दौरान चिकित्सकों का रोस्टर जारी किया गया ,तो स्थानीय लोगों को लगा कि अब बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा पर जब सड़क दुघर्टना या कोई बड़ी इमरजेंसी होती है तों उक्त समय एमबीबीएस चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं रहते हैं। बेन छपरा गांव के महादलित टोला के व्यक्ति ने बताया कि जब उसकी तबीयत बिगड़ी तों सीएचसी मशरक में पहुंचे तों ड्यूटी पर तैनात आयुष चिकित्सक ने बीपी जांच कर फोन से चिकित्सक से पूछा और कुछ ही मिनटों में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया, जहां जाने पर दवा देकर इलाज हुआ और वह घर लौट आया।

 

रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि चिकित्सकों को ईमानदारी से ड्यूटी करनी चाहिए,जिसका भी रोस्टर‌ है वे उस हिसाब से ड्यूटी करें तों घायलों को इलाज मिल जाएंगी।थानाध्यक्ष का मानना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की मदद करना भी है।

 

इसी सोच के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि दुर्घटना होने पर घायल की सहायता करने से न घबराएं और तत्काल पुलिस,112 पर फोन कर तथा एंबुलेंस सेवा को सूचना दें। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी थानाध्यक्ष की इस कार्यशैली की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” में मिली मदद किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है और मशरक पुलिस इस दिशा में सकारात्मक भूमिका निभा रही है।सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे को गोल्डन ऑवर कहा जाता है।

 

इस दौरान घायल को उचित चिकित्सा सुविधा मिल जाए तो मृत्यु की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। मशरक थाना द्वारा इसी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की यह मानवीय पहल न केवल लोगों का भरोसा बढ़ा रही है, बल्कि समाज में यह संदेश भी दे रही है कि पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके जीवन की रक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सड़क हादसों में घायलों को समय पर सहायता पहुंचाने की दिशा में मशरक थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी की सक्रिय भूमिका लोगों के बीच चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई है।

 

यह भी पढ़े

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर

नवगछिया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का खुलासा किया:24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी-नकदी बरामद

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, घूस लेते झाझा थाना का ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार, थाना प्रभारी फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!