Headlines

पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना जिला के मेहंदीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

 

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मौर्या कॉलोनी में आधा दर्जन अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपितों को धर दबोचा. इनलोगों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जग्गु महतो, कुंदन उर्फ दिक्कत, गोलू महतो, राजू कुमार उर्फ राजू गुंडा, करण कुमार और मनीष कुमार उर्फ जैकी सरकार के रूप में हुई है.

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ पहले से लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या, शराब तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान कई अन्य आपराधिक घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.गिरोह से जुड़े अन्य की तलाश में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

यह भी पढ़े

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

Leave a Reply

error: Content is protected !!