Headlines

जून के आखिरी तक बिहार के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा – शिक्षा मंत्री

जून के आखिरी तक बिहार के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा – शिक्षा मंत्री

उनके घर के पास ही उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l

जून के आखिरी तक बिहार के शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा और उनके घर के पास ही उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी l उक्त बाते सिधवलिया के गोपालजी मैरेज हॉल में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा l उन्होंने कहा कि जुलाई में टीआरई 4 की भी बहाली प्रक्रिया होगी l स्थानीय बाजार के गोपालजी मैरेज हॉल में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया l

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के मदरसे और संस्कृत विद्यालयों की जांच कराई जा रही है जिसकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी l उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा और हर बच्चा अब स्कूल में होगा l

मंत्री का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ता मोहन साह,पवन गुप्ता,प्रदीप पांडे,दिनेश पांडे,सुरेन्द्र साह,प्रधानाध्यापक सुनील यादव साधिका अग्रवाल आदि ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वरुण सिंह ने किया l कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष विनय यादव जलालपुर मुखिया गुड्डू सिंह,संजय सिंह,विजय सिंह,वीरेश सिंह,कन्हैया साह, गोल्डन कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे l

यह भी पढ़े

सिधवलिया थाना की पुलिस ने लगभग छह किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान

अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी

बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!