कपड़ा व्यवसाई साबिर हुसैन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए गहनों से भरा एक लावारिस बैग पुलिस को सौंप दिया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) :

गोपालगंज जिला के सिधवलिया बाजार के कपड़ा व्यवसाई साबिर हुसैन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए गहनों से भरा एक लावारिस बैग पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक यात्री का बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। बैग की जांच करने पर उसमें कीमती गहने मिले। इसके बावजूद चालक ने बैग को कपड़ा व्यवसाई साबिर अली को दिया और साबिर अपने पास रखने के बजाय तुरंत सिधवलिया थाना पहुंचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने बैग मिलने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की, जिसके बाद बैग के वास्तविक मालिक की पहचान संभव हो सके । पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और कपड़ा व्यवसाई की ईमानदारी की सराहना की।
सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि साबिर हुसैन की ईमानदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने स्तर से चालक को सम्मानित करेगा तथा लोगों से भी ऐसी परिस्थितियों में ईमानदारी का परिचय देने की अपील की।
यह भी पढ़े
पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान
अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी
बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत
