प्रखंड कार्यालय परिसर में सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था। इस दौरान राजस्व, स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति समेत अन्य विभागों के काउंटरों पर लोगों की भीड़ देखी गई। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार एवं सीओ सुमंत कुमार मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़े
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल
MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान
