सिसवन की खबरें : अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन जमीनी विवाद सुलझे
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।अंचल कर्मियों ने बताया कि जनता दरबार में कुल आधा दर्जन मामलों पर सुनवाई की गई। इनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े थे।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से विवादों का निपटारा कराया।जनता दरबार में राजस्व से जुड़ी अन्य शिकायतों पर भी चर्चा हुई और उनका त्वरित समाधान किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का निपटारा मौके पर ही करना है, ताकि उन्हें अंचल कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।अंचल कर्मियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और आपसी सौहार्द बना रहे।
चैनपुर पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब का किया विनष्टीकरण
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों में जब्त की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में कुल 80 लीटर शराब नष्ट की गई, जिसमें 60 लीटर विदेशी और 20 लीटर देशी शराब शामिल है।थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर यह शराब बरामद की थी।
विनष्टीकरण की प्रक्रिया थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। शराब को नष्ट कर मिट्टी में दबा दिया गया, ताकि इसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
पुलिस शराब तस्करों और विक्रेताओं पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जा रही है और जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़े
मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम
मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई
सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक
श्रीराम वेद विद्यालय में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित
