Headlines

कौड़िया गांव में हुई गोलीबारी की घटना का गिरफ्तार आरोपित भेजा गया जेल

कौड़िया गांव में हुई गोलीबारी की घटना का गिरफ्तार आरोपित भेजा गया जेल

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट ( सीवान ):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में एनएच 227 ए के किनारे गुरुवार की शाम मलमलिया मशरक रोड पर स्थित योगी बाबा के स्थान पर एक युवक आदित्य तिवारी को मेला देखने के बहाने बुलाकर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। जख्मी को ईलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा गया।

 

मामले में जख्मी के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर भगवानपुरहाट थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

 

उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक कारतूस व एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया गया। घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!