Headlines

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के भोजपुरमें अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की देर रात घर लौट रहे चाचा-भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. हथियारबंद अपराधियों की फायरिंग में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

 

चाचा- भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग:

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सहदेव राय के 45 वर्षीय पुत्र सूरज राय के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान उसी गांव निवासी सुदर्शन राय के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है जो मृतक का भतीजा है.

 

चाचा की मौत, भतीजा गंभीर :

बताया जाता है कि दोनों बुधवार को किसी काम से आरा आये थे. आरा से अपने घर धर्मपुर लौटने के दौरान गांव के बधार के समीप पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले में सूरज राय को बेहद करीब से एक गोली सिर के पिछले हिस्से में और दूसरी गोली दाहिने तरफ पेट में लगी थी.सिर और पेट पर मारी गोली: गंभीर रूप से घायल सूरज राय को परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं दीपक कुमार के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है. उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ:

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: परिजनों ने पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.आरा किसी काम को करके ये लोग घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोली मारी गई है. अभी तक आवेदन नहीं मिला है.पुलिस छानबीन कर रही है.” रंजीत कुमार सिंह, एसडीपीओ-2

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

IG विकास वैभव का एक्शन, केस दर्ज नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष सस्पेंड

भैंस चोरी में कुख्यात चंदन नट गिरफ्तार, खंगाली जा रही संपत्ति

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!