Headlines

मशरक की खबरें :  सड़क दुर्घटना में छपरा से बैकुंठपुर जा रही प्रधानाध्यापिका घायल

मशरक की खबरें :  सड़क दुर्घटना में छपरा से बैकुंठपुर जा रही प्रधानाध्यापिका घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक के महावीर चौक पर स्कूटी दुर्घटना में महिला को घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल छपरा से गोपालगंज के बैकुंठपुर में सरकारी विद्यालय में स्कूटी से पढ़ाने जा रही थी।

घायल महिला अनु प्रभा ने बताया कि वह खैरा आजम हाईस्कूल बैकुंठपुर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उसी में छपरा से स्कूटी पर सवार होकर मशरक के रास्ते जा रही थी कि महावीर चौक पर स्कूटी दुर्घटना में घायल हो गयी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।

 

ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट से तीन भैस मृत, पशु पालक को लगा झटका

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के चांद कुदरिया पंचायत के सुंदर गांव में ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ विस्फोट और शार्ट सर्किट से तीन भैस मृत हो गई, वहीं पशुपालक को भी बिजली का झटका लग गया। तीन मृत भैस सुंदर गांव निवासी केदार राय,सुरेश राय और भरत राय की बताई गई।

 

मौके पर पहुंचे पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने बिजली विभाग से पशुपालकों को उचित सरकारी मुवाअजा देने की मांग की। बताया गया कि अचानक तेज आवाज से ट्रांसफार्मर पर विस्फोट हुआ और कुछ ही दूरी पर बाधी गयी भैस करेंट लगनें से मृत हो गई। वहीं उसी दौरान एक भैस को भूसा खिला रहें पशुपालक भरत राय को तेज झटका भी लगा, जिसमें उनकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें

 अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप

मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

Leave a Reply

error: Content is protected !!