भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, देशरत्न शाखा–सिवान द्वारा “एनीमिया मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत गांधी स्मारक विद्या मंदिर एवं प्रोजेक्ट आदर्श कन्या उच्च विद्यालय, पचरूखी में एनीमिया जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य छात्राओं में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना तथा बेहतर पोषण के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पचरूखी तथा एक्यूरेट डायग्नोस्टिक लैब की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से सभी छात्राओं की निःशुल्क हीमोग्लोबिन (एनीमिया) जाँच की गई।
शिविर के दौरान दो सौ से अधिक छात्राओं को आयरन की दवाएँ, सेनेटरी नैपकिन, फल एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किए गए। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन, स्वच्छता तथा मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
भारत विकास परिषद, देशरत्न शाखा–सिवान के अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त बालिकाएँ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। परिषद समाजहित एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं संस्कार आयाम के प्रांतीय संयोजक भारत भूषण पाण्डेय ने बताया कि “एनीमिया मुक्त भारत अभियान” भारत विकास परिषद का राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसके अंतर्गत देशरत्न शाखा प्रत्येक माह सिवान के किसी न किसी विद्यालय में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित कर छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम संचालित करती है।
देशरत्न शाखा के सचिव श्रवण सिंह ने इस शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले दोनों विद्यालय परिवारों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पचरूखी के स्वास्थ्यकर्मियों, एक्यूरेट डायग्नोस्टिक लैब की टीम तथा भारत विकास परिषद, देशरत्न शाखा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इंदल सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, रुपेश सिंह, नवीन सिंह परमार, डॉ. संजय सिंह, सचिन कुमार पर्वत, अजय कुमार सिंह, प्रोजेक्ट आदर्श कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणुका भारद्वाज, गांधी स्मारक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवकी नंदन ओझा, शिक्षक ब्रजेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. जय प्रकाश, विद्या कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, ध्रुव कुमार मिश्रा सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण एवं भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप
मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे
84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग
