Headlines

वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी 21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर है. यही नहीं सभी 15 शवों को भी किनारे पर लाया गया है. 

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट हादसे में 15 पर्यटकों की मौत हो गई है। इन हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 पर्यटक भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा, ‘भारत के तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है।’ वियतनाम में भारतीय दूतावास ने अपना इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम भी एक्टिवेट कर दिया है।

पीएम मोदी ने वियतनाम हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’ पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं।’

वियतनाम में 15 भारतीय की मौत

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी किनारे से लगभग 400 मीटर दूरी पर पलट गई। स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू सदस्य सवार थे।

वियतनामी न्यूज आउटलेट VnExpress ने बताया कि हादसे के समय समुद्र में हालात खराब थे। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने भी इस हादसे की पुष्टि की थी।

वियतनाम के अधिकारियों ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। पर्यटकों में तेलुगु राज्यों के सात लोग शामिल थे।

21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 17 यात्री और 4 क्रू मेंबर हैं। बचे हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

खोज और बचाव अभियान पूरा हो चुका है और वियतनाम के अधिकारियों ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। खराब मौसम, समुद्र में तेज लहरें और संभवतः किसी तकनीकी खराबी को दुर्घटना के संभावित कारणों के तौर पर देखा जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

वियतनामी न्यूज पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर ‘होन मे रुट’ (Hon May Rut) से ‘एन थोई पोर्ट’ (An Thoi Port) की तरफ जा रही थी. इसी दौरान, ‘होन मे रुट न्गोई’ से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए. स्थानीय मीडिया का दावा है कि इस हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है.

Leave a Reply

error: Content is protected !!