टॉप-10 वांछित कुख्यात अपराधी गोलू चौधरी गिरफ्तार, 2021 के लूट-गोलीकांड का था आरोपी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिलकुख्यात अपराधी गोलू चौधरी को बिहार एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. साल 2021 से फरार चल रहे गोलू चौधरी को गुप्त सूचना पर पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर पकड़ा गया. पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.लूट और गोलीबारी की घटना को दिया था अंजाम: गोलू चौधरी साहेबगंज थाना क्षेत्र के धनैया गांव का निवासी है. पुलिस के अनुसार, वह 17 नवंबर 2021 को साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर कांटा मोड़ के पास हुई लूट और गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी है.
इस मामले में मधुबनी निवासी विलास राम के पोते संजय राम को गोली मारी गई थी. क्या है पूरा मामला?: शिकायत के अनुसार, संजय राम अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था. तीन अपराधियों ने बाइक रोकी और चाबी मांगी. विरोध करने पर अपराधियों ने संजय राम को पेट में गोली मार दी और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे.
इस कांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले: एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोलू चौधरी के खिलाफ साहेबगंज थाना में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अवैध हथियार रखने समेत कई मामले दर्ज हैं. आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था.विशेष अभियान में सफलता:एसएसपी ने कहा कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोलू चौधरी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया.
जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एसटीएफ और साहेबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया.” कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी: पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य लंबित मामलों की जानकारी जुटा रही है. गोलू चौधरी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है.
पूछताछ पूरी होने के बाद गोलू चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से जिले में अपराधियों के मनोबल पर ब्रेक लगेगा.
यह भी पढ़ें
सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
पोखरा में स्नान करने के दौरान युवक का डूबने से हो गई मौत
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
