Headlines

जीजा से चल रहा था होने वाली पत्नी का प्रेम, जमुआ से उठाया जमुई में मिली लाश

जीजा से चल रहा था होने वाली पत्नी का प्रेम, जमुआ से उठाया जमुई में मिली लाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गिरिडीह:जमुआ के चर्चित नीरज हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह एसपी की टीम ने कर लिया है. टीम ने इस कांड को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. सुभाष हाजरा मृतक का होने वाला साढ़ू था. इसकी जानकारी खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने शनिवार को दी.अमरेंद्र ने बताया कि नीरज के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही थी. इस बीच बिहार के जमुई में नीरज की लाश मिली.

 

इसके बाद गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने विशेष जांच दल का गठन किया. उनके नेतृत्व में जांच शुरू की गई और घटना को अंजाम देने वाले सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. हथियार बरामद, स्पीड ट्रायल का होगा प्रयास एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त सुभाष पासवान की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, एक स्कूटर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. शराब की बोतल भी मिली है. उन्होंने बताया कि पूरा प्रयास रहेगा कि यह मामला स्पीड ट्रायल में जाए और हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

 

ढाई साल से साली से था प्रेम संबंध एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच में यह बात साफ हुई है कि जिस लड़की से नीरज की शादी होनी थी उस लड़की के साथ सुभाष पासवान (लड़की का जीजा) का प्रेम संबंध चल रहा था. पिछले ढाई वर्ष से दोनों प्रेम में थे. इसकी जानकारी पूछताछ में मृतक की होने वाली पत्नी ने भी दी है. उसने बताया कि उसका अपने जीजा सुभाष के साथ प्रेम संबंध था और सुभाष ने उससे कहा था कि शादी नहीं करना. वह उसको रखेगा.

 

एसडीपीओ ने बताया कि सुभाष पासवान ने यह स्वीकार किया है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था. सुभाष को आज शाम या कल न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.थानेदार की रही लापरवाही एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड को लेकर जमुआ के थाना प्रभारी विभूति देव पर लापरवाही का आरोप लगा है. प्रथम दृष्टया लापरवाही प्रतीत हो रही है. गिरिडीह के एसपी ने इसकी जांच का निर्देश दिया है शाम तक जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी.

यह भी पढ़ें

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!