कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र के पचरुखिया टोला में समाजसेवी सुनील यादव द्वारा अपने दादा स्वर्गीय डॉ. कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद नेत्ररोगियों की आंखों की जांच कर उनका उपचार किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शबाना आफरीन ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं एवं चश्मों का वितरण किया गया।
चिकित्सक ने लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. कपिलदेव यादव ने अपने जीवनकाल में निर्धन एवं असहाय लोगों का नि:शुल्क उपचार कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी सुनील यादव अपने दादा के आदर्शों पर चलते हुए उनके आवास पर नि:शुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर आयोजित कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने इस पहल को स्वर्गीय डॉ. कपिलदेव यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
शिविर में शांति देवी, जानकी देवी, काजल कुमारी, चंपा देवी, नेहरू यादव, जवाहर यादव, वीरेंद्र यादव, चिंता देवी, उर्मिला देवी, जमदार यादव, शारदा देवी, ईशा यादव सहित दर्जनों मरीजों की आंखों की जांच एवं उपचार किया गया। पचरुखिया टोला, रानीपुर, सदरपुर पश्चिम टोला, कोइरीगांवा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, विश्वनाथ यादव, रामवतार साह, मतिलाल यादव, लालबाबू यादव, हरिशंकर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंधु जल समझौते पर भारत के सख्त रुख के बाद क्या होगा?
राजा भोज की भोजशाला के 188 स्तंभों में छिपा है इतिहास
