Headlines

सिधवलिया की प्रिय दर्शनी बनी युवा एवं खेल मंत्रालय में सहायक निदेशक , क्षेत्र में खुशी की लहर 

सिधवलिया की प्रिय दर्शनी बनी युवा एवं खेल मंत्रालय में सहायक निदेशक , क्षेत्र में खुशी की लहर

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )


गोपालगंज जिला के सिधवलिया की बेटी ने जिले का नाम रौशन किया है l सिधवलिया निवासी अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद प्रियदर्शनी कुमारी का चयन यूपीएससी 2024 की मेरिट के आधार पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में सहायक निदेशक/जिला युवा अधिकारी, ग्रुप-A, लेवल-10 के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है l उनका चयन प्रतिभा सेतु पहल के माध्यम से हुआ है l

प्रियदर्शनी बचपन से ही पढ़ाई में तेज और अनुशासित रही प्रियदर्शनी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है l
इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई l रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और मित्रों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दी l लोगों का कहना है कि प्रियदर्शनी की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी l

सफलता का श्रेय देते हुए प्रियदर्शनी ने भावुक होकर कहा कि इस उपलब्धि के पीछे मेरे माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और दोस्तों का सबसे बड़ा योगदान है और उन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और हौसला बढ़ाया l
प्रियदर्शनी ने आगे कहा कि सरकारी सेवा के माध्यम से वे युवाओं के विकास और खेल के क्षेत्र में बेहतर काम करना चाहती हैं l

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रियदर्शनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l उनका मानना है कि सिधवलिया जैसी जगह से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पद पाना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है l

यह भी पढ़ें

डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से संगठन को मिलेगी नई गति : राहुल तिवारी

नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सुहानी प्रिया ने किया प्रखंड का नाम रौशन

ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़  अचानक बढ़ने से 2 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए

मेडिकल फील्ड में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की दिलचस्पी,क्यों?

बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!