Headlines

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

विभागीय कार्रवाई शुरू, डीएम ने भेजी रिपोर्ट

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

सुपौल में पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार सुपौल में पदस्थापित मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) स्मिता कुमारी के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजकर स्मिता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की है।डीएम सावन कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट और पुलिस की कार्रवाई के माध्यम से मिली।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सुपौल में कार्यरत MVI स्मिता कुमारी पर अपने पति, जो जमुई में विद्युत विभाग में कार्यरत थे, की सुपारी देकर हत्या करवाने का आरोप है।

MVI स्मिता कुमारी

कटिहार रेल पुलिस ने इस मामले में स्मिता कुमारी को उसके कथित बॉयफ्रेंड और शूटर समेत गिरफ्तार किया है। सेवा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई होना जरूरी डीएम ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने बिना देर किए जिला परिवहन पदाधिकारी के माध्यम से पूरी रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेज दी।उन्होंने विभाग से मांग की है कि आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए।उन्होंने कहा कि गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किसी भी सरकारी अधिकारी के खिलाफ सेवा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई होना जरूरी है।

 

गौरतलब है कि 11 जून को जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर के दौरान जमुई में कार्यरत विद्युतकर्मी देव कुमार गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।शूटर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया करीब 34 दिन बाद कटिहार रेल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि हत्या की साजिश मृतक की पत्नी स्मिता कुमारी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर रची थी,पुलिस के अनुसार हत्या के लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।

 

मामले में स्मिता कुमारी, उसके कथित बॉयफ्रेंड और शूटर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अब पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी आरोपी MVI के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

Leave a Reply

error: Content is protected !!