Headlines

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बेतिया जिला के कुमारबाग थाना पुलिस ने बुधवार रात वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

 

भागने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरी बाइक कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वाहन जांच के दौरान बेतिया की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे.

 

इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.हादसे में जमादार टोला निवासी रंजीत कुमार उर्फ राजन (30), पिता सुरेंद्र साह, पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए.तलाशी में मिला देसी पिस्टल और कारतूस पुलिस ने गिरफ्तार रंजीत की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

 

बाइक से गिरने के कारण रंजीत को मामूली चोटें आईं. इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.बड़ी वारदात की आशंका, दो आरोपियों की तलाश जारी फरार आरोपितों की पहचान गोलू कुमार (23), पिता राजकुमार सिंह, तथा प्रमोद यादव (25), पिता मोहन यादव, दोनों निवासी जमादार टोला, के रूप में हुई है.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तीनों युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

12 कक्षा के साथ ही NEET-UG में अस्मी मौर्य का कमाल, AIR 9475 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बगौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

Leave a Reply

error: Content is protected !!