Headlines

भारत सुगर मिल्स के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर सह दवा वितरण शिविर का आयोजन

भारत सुगर मिल्स के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर सह दवा वितरण शिविर का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट भारत सुगर मिल्स, सिधवलिया के प्रांगण में मंगलवार को निःशुल्क जांच शिविर सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया l

यह शिविर हंड्रेड डे टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधवलिया के सौजन्य से लगाया गया l शिविर का उद्देश्य मिल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करना था l

शिविर का उद्घाटन मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी और सीएचसी सिधवलिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनौवर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया l

शिविर में डॉ. शैलेश कुमार सिंह और लाल मोहम्मद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने मिल के दर्जनों कर्मचारियों का टीबी, हेपेटाइटिस-बी, एचआईवी सहित अन्य रोगों की जांच की l जांच के उपरांत सभी को निःशुल्क दवा भी वितरित की गई.चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया l

इस अवसर पर मिल के एचआर हेड दिनेश तिवारी, क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा, असिस्टेंट एचआर रजनीश सिंह, डॉ. अभिषेक कुंवर, स्वास्थ्य विभाग के एचटीएस मंजबूल हक हवाड़ी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे l

 

 

बीयर के साथ एक आरोपी को उत्पाद टीम ने किया गिरफ्तार l
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने थाने क्षेत्र के बाला पुल के पास छापेमारी कर बारह लीटर बीयर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया l वहीं, आरोपी की बाइक जप्त के थाने लाई l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पाकर थाने की टीम ने बाला पुल के पास छापेमारी कर बारह लीटर बीयर लेकर थाने क्षेत्र के मंगलपुर गांव का अनीश कुमार अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था कि टीम ने छापेमारी कर बीयर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बाइक को जप्त कर थाने लाई l टीम ने उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया l

यह भी पढ़ें

डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से संगठन को मिलेगी नई गति : राहुल तिवारी

नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सुहानी प्रिया ने किया प्रखंड का नाम रौशन

ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़  अचानक बढ़ने से 2 श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए

मेडिकल फील्ड में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की दिलचस्पी,क्यों?

बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!