भरत तिवारी के परिवार से मिले सम्राट चौधरी, बोले न्याय मिलेगा पुलिस एनकाउंटर में हुई थी मौत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात में भरत तिवारी की मां आशा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे,भरत तिवारी की 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
परिजनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें,गोली मारी गई।विवाद बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन किया,आयोग घटना से जुड़े गवाहों, पुलिस अधिकारियों और अन्य पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रहा है।
उधर, पटना हाईकोर्ट ने भी मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है और जांच से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वीडियो तथा कॉल डेटा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है,मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त को निर्धारित है राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्री की यह मुलाकात आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें
सुपौल में 31.6 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार:दूसरा तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े सोने की हनुमानी लूटी
पटना में विशेष अभियान के दौरान 179 गिरफ्तार, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपी दबोचे गए
