Headlines

भेल्दी मेें अगलगी मेें आठ घर जले, लाखों की क्षति

भेल्दी मेें अगलगी मेें आठ घर जले, लाखों की क्षति

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी स्थानीय थाने के कटसा पुल के समीप बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गए।इस अग्निकांड मे 96 हजार रुपए नगदी समेत लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर कटसा पुल के समीप बुधवार की दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से आठ छतदार व झोपड़नूमा घर जलकर खाक हो गए।

 

कटसा गांव के भूनेश्वर राय के खोप व मोटर में सबसे पहले आग लगी और बक्सा, कपड़ा, जेवर, खोप जलकर खाक हो गए। विजय राय के 15 हजार रूपए नगदी, जेवर, अनाज, कपड़ा, संजय राय के 10 हजार रुपए नगद, अलमीरा, कपड़ा, जेवर, खाद्यान सामग्री, त्रिलोकी राय के 9 हजार रुपए नगद, जेवर, खाद्यान सामग्री, खोप, मोहन राय के 11

 

हजार रुपए नगद, जेवर, कपड़ा, खोप, अलमीरा, इनरपति कुंवर की 16 हजार रुपए नगद, खोप, कपड़ा, जेवर, केशरी राय के 15 हजार रूपए नगदी, कपड़ा, जेवर, खोप व वैद्यनाथ राय 20 हजार रुपए नगदी, कपड़ा, खोप व किराना दुकान के सामान जलकर खाक हो गए।आग लगने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

यह भी पढ़े

सारण में गेट्स फाउंडेशन टीम का दौरा, फाइलेरिया-कालाजार उन्मूलन की जमीनी हकीकत परखी

कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी में मशरूम के विभिन्न प्रकार एवं खेती की तकनीकें विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

झाल-मुड़ी : एक मुट्ठी लोक-स्मृति

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ रुद्राभिषेक

Leave a Reply

error: Content is protected !!