Headlines

जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए गोलीकांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए गोलीकांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनरद मीडिया, सीवान (बिहार):

विगत 30 अप्रैल  2026 को को जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसरी में रामनाथ साह के पुत्र के विवाह में परिछावन के दौरान फोटोग्राफर से हुए मामुली विवाद के क्रम में मोटरसाइकिल सवार कुछ अपराधियों द्वारा कैमरा संचालक को गोली मार दी गई थी।

घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुनः कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त निक्की कुमार, पिता-धर्मलाल प्रसाद, साकिन-तरवारा कोइरी टोला, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

निक्की कुमार, पिता-धर्मलाल प्रसाद, साकिन-तरवारा कोइरी टोला, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।

छापेमारी टीम में  पु.नि. राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, जी.बी. नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े

बंगाल में कमल राजनीति का नया अध्याय है

‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर विशेष मार्मिक आलेख’ 

अंग, कलिंग के बाद बंग में भगवा रंग

बंगाल में पहली बार खिला ‘कमल’

एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामेश्वर प्रसाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!