Headlines

शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत ; घर में लगा रोना-धोना

शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत ; घर में लगा रोना-धोना

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत बलुआ मर्दन गांव स्थित छठ घाट पर नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. घटना अल सुबह की बताई गई है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव निवासी मोतीलाल सहनी की 74 वर्षीय पत्नी शिव सखी देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अल सुबह वह महिला शौच करने के लिए नदी तट की तरफ गई थी, जहां अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ी.

 

उस दौरान उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी. लेकिन जब तक उसे पानी से निकाला जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी.

 

 

उसे मृत पाकर घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतका के पुत्रों ने बताया कि आज सुबह में वह शौच करने के लिए नदी तट की तरफ गई थी, जहां अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़े

छपरा में डीएमयू ट्रेन की सीट फाड़ने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्‍सा  गंगा नदी में डूबा

बंगाल में कमल राजनीति का नया अध्याय है

‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर विशेष मार्मिक आलेख’ 

अंग, कलिंग के बाद बंग में भगवा रंग

बंगाल में पहली बार खिला ‘कमल’

एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रामेश्वर प्रसाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!