सिसवन की खबरें : ई रिक्शा से गिरकर युवक हुआ घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा से गिरकर ग्यासपुर का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी इम्तियाज़ खान का पुत्र अजहर खान है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
छत से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन टोला ददरे पर छत से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी हरेराम यादव का पुत्र हर्षिल कुमार यादव है। घायल बच्चे का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल अस्पताल में करने के बाद सीवान रेफर किया गया।
मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ भदौर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में भदौर गांव निवासी प्रिंस भारती की पत्नी रीमझीम देवी व रामगढ़ के दिलीप महतो की पुत्री रोशनी कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
65 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार जेल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी भागर गांव निवासी धनजी बिन्द है। वह एक बाइक पर 65 लीटर देसी महुआ शराब लेकर जेलर साहब के मठिया गांव की ओर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे सरौत गांव से उतर पहुंचा पुलिस ने धर दबोचा। बाइक व शराब जप्त कर एफआइआर दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया।
अलग-अलग जगह से तीन वारंटी गिरफ्तार जेल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियो में माधोपुर गांव के केदार महतो, कचनार गांव के शिवजी बैठा व गुदरीहाता के मुखराम यादव शामिल है। कोर्ट से इनके खिलाफ वारंट जारी था जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने दी।
27 लीटर बंटी बबली शराब बरामद कारोबारी फरार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिनसिनिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 27 लीटर देसी बंटी बबली शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही कारोबारी शराब व एक बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की जानकारी मिली कि शराब यूपी से कारोबार के लिए लाया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो कारोबारी शराब व बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शराब व बाइक जप्त कर एफआइआर दर्ज कर कारोबारी का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़े
मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज
मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा
घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात
हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त
गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG
बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा डंडा, 13 उपभोक्ताओं पर लगा 2.64 लाख का जुर्माना
