Headlines

एकमा में बीडीसी बैठक संपन्न, विकास कार्यों में जवाबदेही व शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी: विधायक धूमल सिंह

एकमा में बीडीसी बैठक संपन्न, विकास कार्यों में जवाबदेही व शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी: विधायक धूमल सिंह

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के  एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय में मंगलवार को बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख अंजू देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह, बीडीओ डॉ अरुण कुमार, सीओ अमलेश कुमार सहित सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

 

बैठक में शामिल नवनिर्वाचित विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करा रही है। इसलिए आगामी पाँच वर्षों में ऐसा कार्य करें, जिससे जनता उन्हें याद रखे। उन्होंने गरीब, कमजोर व असहाय लोगों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।

 

विधायक श्री सिंह ने ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति घट रही है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बीडीओ डॉ. अरुण कुमार व बीईओ योगेंद्र बैठा को विद्यालयों की नियमित जांच का निर्देश दिया।

बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, नल-जल, राशन, बिजली, खाद्य आपूर्ति, राजस्व सहित कई विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। विधायक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और ईमानदारी से पूरे करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उन्हें सीधे अवगत कराने को कहा।

बैठक में उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए एक से दो माह का समय तय किया गया।

यह भी पढ़े

यूपी की खबरें :  सीएम योगी ने गारेखपुर में  जनता दर्शन का किया आयोजन

 मशरक की खबरें :   जमीन फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार 

लायंस क्लब ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

शाहकुडं में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पलटी:5 पुलिसकर्मी घायल

तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख की सुपारी का खुलासा; बड़ी वारदात टली

25 साल से फरार हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

 06 वर्षीय नाबालिग बच्ची को लेकर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

क्या पुलिस की छवि आज भी कठोरता, डर और दमन से जुड़ी हुई है?

यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए-पीएम मोदी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!