Headlines

किशनगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:चार सदस्य गिरफ्तार

किशनगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:चार सदस्य गिरफ्तार

छह चोरी की बाइकें बरामद;स्पेशल टीम ने की छापेमारी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

किशनगंज पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शनिवार को छापेमारी कर चोरी की छह बाइकें भी बरामद कीं।

 

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़कट्टा थाना पुलिस जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।युवक से सख्ती से पूछताछ के बाद एक संगठित बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ।

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अब तक छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं।गिरफ्तार बाइक चोरों की पहचान समीरूद्दीन, गुलशाद आलम, अरफाज और आरिफ के रूप में हुई है। ये सभी पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और पश्चिम बंगाल में बेचता था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

 डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय

रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन 

बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम

विद्या भारती विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार व प्रचार-प्रसार विभाग की अहम भूमिका : रामलाल सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!