सारण की बेटी सृष्टि पांडेय का भारतीय सेना में अधिकारी पद पर हुआ चयन, जिले का नाम किया रौशन
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

बिहार के सारण जिले के रिवीलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा की बेटी सृष्टि पांडेय का चयन भारतीय सेना में अधिकारी पद के लिए हुआ है। उनकी ट्रेनिंग आगामी अप्रैल माह से ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होने वाली है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
सृष्टि पांडेय ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की। अनुशासन और देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के बल पर उसे हासिल किया।
सृष्टि पांडेय के पिता हवलदार अरविंद कुमार पांडेय भारतीय सेना की 9 पैरा फील्ड रेजिमेंट में देश की सेवा करते हुए सन 2009 मे सहीद हो गए हैं। उनकी माताजी श्रीमति उषा पांडेय वहीं उनकी दादी श्री मती राधिका देवी पूर्व प्रधान अध्यापिका रह चुकी हैं। और उनके दादाजी को ईस बात की खबर मिलते ही खुशी की लहर जगउठी और लोगो से बताते चले की मेरी पोती जीला का नाम रौशन करदीउनके चाचा अमरेंद्र कुमार पांडेय सी आर पीएफ मे पदस्थापित है परिवार में शिक्षा और देश सेवा की परंपरा ने सृष्टि को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सृष्टि की इस सफलता से सारण जिले के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगी।
यह भी पढ़े
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय
रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम
