Headlines

CBSE 12th Topper 2026: झारखंड की भव्या रंजन बनीं टॉपर, 12वीं आर्ट्स में मिले 99.8% अंक 

CBSE 12th Topper 2026: झारखंड की भव्या रंजन बनीं टॉपर, 12वीं आर्ट्स में मिले 99.8% अंक

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

रांची की बिटिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन किया है। शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या रंजन ने कला संकाय में 99.8% अंक लाकर टॉपर बनने का तमगा हासिल किया है। उनकी सफलता पर पूरे स्कूल में हर्ष का माहौल है।

विशेषकर पिता राजीव रंजन और माता बिक्की गांधी अपनी बिटिया की सफलता पर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि आज बिटिया ने हमलोगों का सपना साकार किया है, अब भव्या का लक्ष्य सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का है।

भव्या रंजन के माता पिता ने कहा कि 12वीं की तरह यूपीएससी की परीक्षा में भी बिटिया सफलता का परचम लहराएंगी। भव्या ने बताया कि 12वीं की तैयारी करने में स्कूल के शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला।

भव्या के माता पिता ने बताया कि स्कूल और घर में प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की पढ़ाई करती रही, यह रूटीन आज भी जारी है।

टारगेट 100 ग्रुप का मिला लाभ
भव्या ने बताया कि एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता के निर्देशन में शुरू किए गए टारगेट 100 ग्रुप का बहुत लाभ मिला। इस ग्रुप में किसी भी विषय में 100 अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य टॉपर बनना ही है।

ग्रुप में प्रतिदिन 100 प्रश्न दिए जाते हैं जिसका उत्तर देना होता है, यदि किसी को सवाल का जवाब नहीं आता है तो ऑन स्पाट शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता है। भव्या ने कहा कि इस ग्रुप ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और तैयारी आसान हो गई।

आगे कहा कि पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक इसी स्कूल की छात्रा रही, जिसका भी लाभ मिला, सभी गुरुजनों का आशीष मिला। भव्या ने कहा कि अब इतिहास विषय से यूजी और पीजी की पढ़ाई के साथ साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करूंगी।

उन्होंने कहा कि 29 और 30 मई को सीयूईटी की परीक्षा है, जिसके अंक के आधार पर दिल्ली के कॉलेज में या बीएचयू से आगे की पढ़ाई करूंगी।

बिटिया की पढ़ाई के लिए छोड़ी नौकरी
भव्या के पिता राजीव रंजन ने कहा कि बिटिया की पढ़ाई के लिए उन्होंने जिंदल जैसी कंपनी की नौकरी छोड़ दी, ताकि बिटिया की पढ़ाई के प्रति समर्पित रहूं। वहीं, माता बिक्की गांधी शिक्षिका हैं और पढ़ाई में भव्या का मार्गदर्शन करती रहीं।

हर बच्चे पर रहती है नजर
स्कूल की डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. सिमी मेहता ने कहा कि टारगेट 100 और होल्डिंग हैंड्स जैसे अभियान को सफलता मिलने लगी है। यही कारण है कि पिछले 2 वर्षों में स्कूल के रिजल्ट का ग्राफ भी बढ़ा है।

हम लोग लगातार प्रयासरत हैं कि बच्चों का रिजल्ट अच्छा हो और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्कूल और रांची का नाम रोशन करें।

यह भी पढ़े

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

सुपौल में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:लग्जरी कार में बना रहे थे क्राइम की योजना, गाड़ी जब्त

सारण में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!