गोपालगंज आरटीओ में रजिस्टर्ड बस में दिल्ली की महिला से सामुहिक बलात्कार, बस कंडक्टर और चालक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

नई दिल्ली।दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में गैंगरेप की घटना ने सबको सन्न कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को दबोच लिया है। साथ ही उस बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। स्लीपर बस बिहार में रजिस्टर्ड है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है।
वारदात में इस्तेमाल बस का नंबर BR-28P 3949 है, जो बिहार के गोपालगंज RTO में रजिस्टर्ड है और यह रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो नाम की कंपनी संचालित करती है। नारंगी और काले रंग की इस स्लीपर बस में रानी बाग इलाके में घटना को अंजाम दिया गया। बस का मालिक सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर सदौवा गांव निवासी हैप्पी मल्होत्रा बताया जा रहा है। आरोपियों में ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। पुलिस ने बस के ड्राइवर (उमेश) और हेल्पर (रामेंद्र) को गिरफ्तार कर लिया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय क्या बस में और कौन-कौन था। बस के कागजातों और परमिट की भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गैंगरेप की घटना में रानी बाग पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।’शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे, जिससे बाहर से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
एसी बस के बंद शीशों से ना तो पीड़िता की चीखें बाहर निकलीं और पर्दे लगे होने की वजह से संभवत: सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को घटना का अहसास नहीं हुआ। बस के अंदर से सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।पीड़िता पीतमपुरा की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार को रात की शिफ्ट खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी।
सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड तक पैदल पहुंची। वहां एक स्लीपर बस खड़ी थी। जब उसने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा, तो आरोपियों ने जवाब देने के बजाय उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया।आरोपियों ने पीड़िता को बस में खींचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया।
बस वहां से चल पड़ी और इसके साथ ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की शुरुआत कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दो आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। बस को धीरे-धीरे 2 घंटे तक घुमाते रहे। घटना सात किलोमीटर दूर नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास तक जारी रही। खून से लथपथ पीड़िता को रात करीब 2 बजे सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए।
यह भी पढ़े
बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
सुपौल में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:लग्जरी कार में बना रहे थे क्राइम की योजना, गाड़ी जब्त
सारण में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
