श्रीराम के आचरण में प्रबंधन के उत्तम गुण – रामनारायण दास
कामधेनू है श्री राम का चरित्र गायन
जनता दुखी तो राजा नरक का भागी
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के पुख डेडा गांव स्थित धरनहीं धाम परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के पांचवे दिन गुरुवार को परम संत रामनारायण दास जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों को गिनना असंभव है ,परंतु उनके गुण प्रोत्साहन ,रणनीति श्रीराम को मैनेजमेंट गुरु की संज्ञा दिलाता है ।
श्री दास ने कहा कि प्रभु श्रीराम का सबसे बड़ा गुण दूसरों को प्रोत्साहित करना था ।ये कार्य उन्होंने बचपन से ही किया ।अपने दोस्तों ,भाइयों ,अयोध्यावासीयों को समय- समय पर प्रोत्साहित किया ,तभी तो बानर व भालू जैसे मामूली से समझे जाने वाले जीवों ने भी लंका की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई ।साथ ही एक नन्हीं सी गिलहरी ने भी सेतु निर्माण में सहयोग दिया ।
महाराज ने बताया कि यदि श्रीराम चाहते तो क्षणभर में लड़ाई को खत्म कर सकते थे ,परन्तु वे जनमानस को इतना ताकतवर बनाना चाहते थे ताकि वे रक्षकों से न डरें ।इसलिये उन्होंने हर एक को युद्ध में पराक्रम दिखाने का मौका दिया ।दया के सागर श्रीराम ने हर अच्छे कार्य का श्रेय दूसरों को दिया ।रावण वध ,लंका विजय का श्रेय गुरु वशिष्ठ व भालू एवम बानरों की सेना को देते है ।
भगवान श्रीराम दोस्त एवम दुश्मन दोनों के मूल्य को समझे तभी तो मृत्यु शैय्या के निकट रावण के पास लक्ष्मण को ज्ञान की बातें सीखने के लिये भेजे।महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीराम दूरदृष्टि रखते थे ।वे जानते थे कि जनसमुदाय के लिये राक्षस जाति का समूल नाश जरूरी है ।
उनके राज्य में शेर बकरी एक घाट पर पानी पीते थे ।श्रीराम का विचार था कि जिस देश की जनता दुखी होगी वहाँ का राजा नरक का भागी होगा । परम गुरु रामनारायण दास जी महाराज ने कहा कि राम राष्ट्रवाद के परिचायक है तथा इनका जीवन शांति व अमन का पैगाम दिलाता है और श्रीराम कथा तो कामधेनु
है । इस मौके पर यज्ञाचार्य संजय तिवारी ,पंडित गिरीश तिवारी ,अर्जुन कुशवाहा ,रामशीष कुशवाहा , बंधु तिवारी ,विनोद शर्मा , आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
गोपालगंज में एक शिक्षिका नर्गिस नाज़ को सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया,कैसे?
बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
सुपौल में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:लग्जरी कार में बना रहे थे क्राइम की योजना, गाड़ी जब्त
सारण में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
