सिधवलिया की खबरें : लक्की कुमारी ने सीबीएससी बारहवीं वाणिज्य परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर नाम किया रौशन
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के चांदपरना गांव के संजय सिंह की पुत्री लक्की कुमारी ने सीबीएससी बारहवीं कमर्स की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है l पिता संजय सिंह समाजसेवी सह भाजपा नेता हैं जो आयुर्वेद दवा का काम करते हैं l वहीं, माता ममता कुमारी गृहणी है l
शुरू से ही लक्की पढ़ने में तेज थी और कमर्स की पढ़ाई कर सीए बनना चाहती थी l हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में कमर्स की पढ़ाई नहीं थी l
मेघावी बिटिया की इच्छा पूरी करने के लिए संजय सिंह ने गांव छोड़कर गोपालगंज रहना पसंद किया और गोपालगंज में बिटिया का नामांकन करवाकर सीए की पढ़ाई करवाई l आज बिटिया ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर मां बाप के साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है l
सरेया पहाड़ गांव में छापेमारी कर 55 लीटर देशी शराब बरामद
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना की पुलिस ने सरेया पहाड़ गांव में छापेमारी कर 55 लीटर देशी शराब बरामद किया,जबकि पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गया l
बताते चलें कि गस्ती पर निकले पुलिस अवर निरीक्षक बाल्मीकि कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया पहाड़ में मुन्ना सहनी के पास अवैध शराब की बिक्री की जा रही है l
गुप्त सूचना पर पुअनि बाल्मीकि कुमार ने मुन्ना सहनी के घर छापेमारी की जहां से 55 लीटर देशी शराब बरामद किया l वहीं,पुलिस को आता देख आरोपी मुन्ना सहनी फरार हो गया l पुलिस ने शराब को जब्त कर मुन्ना सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
यह भी पढ़े
गोपालगंज में एक शिक्षिका नर्गिस नाज़ को सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया,कैसे?
बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कृषि कार्यालय का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार
सुपौल में हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:लग्जरी कार में बना रहे थे क्राइम की योजना, गाड़ी जब्त
सारण में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
